नौगढ़: भीषण गर्मी का असर, औरवाटाड़ पर्यटन स्थल पर पसरा सन्नाटा
नौगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औरवाटाड़ में भीषण गर्मी के कारण इन दिनों सन्नाटा पसरा हुआ है। बरसात और सर्दी में गुलजार रहने वाला यह स्थल अब लगभग खाली नजर आ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 03 बजे को स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज गर्मी के चलते पर्यटक यहां आने से कतराने लगे हैं, जिससे क्षेत्र की रौनक कम हो गई है। मौसम मे बदलाव के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।