गुमला: तेज रफ्तार का कहर: डिवाइडर से टकराकर जैप जवान की मौके पर मौत
Gumla, Gumla | Apr 13, 2026 खोरा पतराटोली गांव के समीप सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जैप के जवान बन्दू उरांव (46 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सिसई थाना क्षेत्र के दड़हा/करंज टोली गांव का निवासी बताया गया है।बन्दू उरांव किसी काम से बाइक पर सवार होकर गुमला आ रहा था।