आंबापुरा थाना क्षेत्र स्थित नापला गांव स्थित न्यूक्लियर पावर प्लांट के बाउंड्री के अंदर बच्चे बेर खाने के लिए गए थे जहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बाहर निकालने के दौरान सुनील पुत्र जीवा निवासी आड़ी भीत के साथ मारपीट कर दी। हेमंत राणा ने आरोप लगाया है कि गार्ड ने एक बच्चे के गाल पर जोरदार थप्पड़ मारा, जिससे उसके चेहरे पर सूजन आ गई।