मेहगांव: राम सहाय मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड भिंड ग्वालियर रोड मेहगांव के पास कैंटर से अज्ञात लोगों ने किया डीजल चोरी,मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Sep 5, 2024 मेहगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी टीकाराम पुत्र हरनारायण शर्मा निवासी शताब्दीपुरम ग्वालियर हाल रामसहाय मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड मेहगांव ने पुलिस को बताया। कि रामसहाय मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड भिंड ग्वालियर रोड मेहगांव के पास आईसर कैंटर खड़ी हुई थी।जिसमें से कुछ लोग आकर 380 लीटर डीजल चोरी कर ले गए।पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।