मेहगांव: अमायन थाना क्षेत्र अंतर्गत हाट बाजार राम मंदिर के पास अमायन में आपसी विवाद के चलते फरियादी के साथ की मारपीट मामला दर्ज।
Mehgaon, Bhind | Sep 2, 2024 अमायन थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी राहुल चौहान पुत्र रामबाबू निवासी खेतपट्टी काथा अमायन ने पुलिस को बताया। कि हरेंद्र चौहान, शिवेंद्र सिकरवार निवासी सींगपुरा अमायन ने आपसी विवाद के चलते हाट बाजार राम मंदिर के पास अमायन में गाली गलौज करते हुए ईंट मार दी। तथा सरिया मारा एवं जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 2 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।