मेहगांव: फूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरी अहीर गांव में घरवालों से झगड़ा करने के विवाद पर फरियादी के साथ की गई मारपीट, मामला दर्ज
Mehgaon, Bhind | Sep 4, 2024 फूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरियादी अंकुश पुत्र राम प्रकाश श्रीवास निवासी जोरी अहीर ने पुलिस को बताया। कि घर वालों से झगड़ा करने के विवाद पर सहवीर यादव निवासी जोरी अहीर एवं भूरे यादव निवासी डिडी ने बंगलिया वाले खेत के पास गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। एवं जान से मारने की धमकी दी।पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।