मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं ग्रामीणजनों के सहयोग से बुधवार को तीन बजे देवरी नाले में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए बोरी बंधान का आयोजन किया गया। इस अभियान में समाज कार्य के विद्यार्थी, प्रस्फुटन समिति के सदस्य, नवांकुर संस्था के पदाधिकारी तथा स्थानीय ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान किया।