फतेेहपुर: बाराबंकी में जनगणना 2026 की तैयारी तेज, सैकड़ों कर्मचारियों की डिजिटल ट्रेनिंग शुरू
बाराबंकी के फतेहपुर में जनगणना 2026 की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। 15 अप्रैल से शुरू हुआ यह प्रशिक्षण बेलहरा रोड स्थित सांई पीजी कॉलेज और महमूदाबाद रोड के जयपुरिया स्कूल में आयोजित किया जा रहा है, जो 27 अप्रैल तक चलेगा।