शाहबाद: बारिश और ओलावृष्टि से परेशान जोगीपुर के किसान ने सुनाई अपनी आपबीती
शाहाबाद नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हुई ओलावृष्टि और बारिश से गेहूं की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इस संबंध में जोगीपुर के रहने वाले किसान सुरेश चंद्र ने मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे अपने खेत से वापसी आने के बाद बताया कि वह पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। उसका सारा गेहूं खेत में चटाई की तरह बिछ गया और खेत में पानी भर गया।