बहराइच: सलारगंज में घर में हुई चोरी मामले का थाना दरगाह पुलिस ने किया खुलासा, दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित मोहल्ला सैलरगंज में एक घर में हुई चोरी मामले का थाना दरगाह पुलिस ने सोमवार को खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम को पुलिस ने बताया कि सलारगंज इलाके में एक घर से जेवर चोरी के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिससे संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।