जांजगीर: विधायक ब्यास कश्यप ने गोपेश यादव (अंशु) को श्रम विभाग का प्रतिनिधि बनाया, विधायक का जताया आभार
जांजगीर-चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने श्रम विभाग में गोपेश यादव (अंशु) को प्रतिनिधि नियुक्त किया है. ज्ञात हो कि गोपेश यादव, युवा कांग्रेस से सक्रिय होकर लगातार काम कर रहे हैं. उनकी नियुक्ति को लेकर अन्य कांग्रेसियों ने खुशी जताई है और गोपेश यादव (अंशु) ने प्रतिनिधि बनाए जाने पर विधायक ब्यास कश्यप का आभार जताया है.