फूलपुर: फूलपुर में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विभाग अलर्ट, ट्रांसफार्मरों की की जा रही निगरानी
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र में भीषण गर्मी के चलते बढ़ती बिजली खपत को देखते हुए विद्युत विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए विभाग द्वारा रातभर ट्रांसफार्मरों की लगातार निगरानी की जा रही है उपखंड अधिकारी भूप सिंह ने बताया कि तापमान में लगातार वृद्धि के कारण बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है ।