चूरू: टमकोर में गोवंश ने बाइक को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
Churu, Churu | Jun 28, 2026 चूरू के टमकोर में शनिवार रात सड़क हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया। लोहसना बड़ा निवासी 29 वर्षीय संदीप कुमार प्रजापत परचून की दुकान बंद कर घर लौट रहा था। टमकोर से निकलते ही अचानक आए गोवंश ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संदीप के पैर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं।