गभाना: चंडौस पुलिस ने गौवध और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में फरार गोकश को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह के अनुसार बरेली जनपद के भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव भूडा निवासी अशफाक पुत्र अली के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और गौवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर चंडौस पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।