सहारनपुर: कंपनी से 5 लाख की साइबर ठगी, फर्जी MD का व्हाट्सएप मैसेज भेजकर खाते से उड़ाई गई रकम, पुलिस जांच जारी
सहारनपुर में साइबर ठगों ने अब ठगी का नया तरीका अपनाते हुए एक कंपनी के एमडी का फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर पांच लाख रुपये हड़प लिए। ठगों ने कंपनी के लेखाकार को भुगतान के नाम पर झांसे में लिया और बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। मामले की शिकायत थाना साइबर क्राइम में दर्ज कराई गई है।