अमरोहा: किसान एकता संघ ने गांव श्योनाली के सामने NH-9 पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर अमरोहा जिलाधिकारी को पत्र दिया
Amroha, Amroha | May 19, 2026 अमरोहा में किसान एकता संघ ने सड़क सुरक्षा और स्थानीय लोगों की सुविधा को लेकर अहम मांग उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने गांव श्योनाली के सामने नेशनल हाईवे-9 (NH-9) पर अंडरपास निर्माण की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।किसान एकता संघ का कहना है कि NH-9 पर गांव श्योनाली के सामने लोगों को सड़क पार करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पडता हैं।