बिजनौर: बिजनौर में जिला जेल के बाहर पुलिस की टोपी से खेलता रहा कुत्ता, वीडियो हुआ वायरल
Bijnor, Bijnor | May 1, 2026 बिजनौर में आज शुक्रवार को शाम 5 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसे पुलिस मेहकमें की लापरवाही उजागर की है। जिला जेल के बाहर एक कुत्ता पुलिस की टोपी से खेलता हुआ नजर आ रहा है। कहने को तो यह कोई बड़ा मामला नहीं है। लेकिन संवैधानिक दृष्टि से यह उन सिपाहियों के सर का ताज होता है। जिनके साए में आम आदमी अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है।