पुलिस अभिरक्षा से हथियार लापता होने को लेकर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली खबरों को पलामू पुलिस ने भ्रामक, तथ्यहीन और अतिरंजित बताया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यह मामला किसी भी प्रकार से पुलिस व्यवस्था की विफलता नहीं, बल्कि एक पुलिसकर्मी की व्यक्तिगत लापरवाही और अनुशासनहीनता का परिणाम है, जिस पर विभाग ने तत्काल सख्त कार्रवाई की है।