बुलंदशहर: औरंगाबाद में दूल्हे की गाड़ी संग बारातियों का स्टंट वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
बुलंदशहर में औरंगाबाद के रजवाना गांव में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे की गाड़ी और बारातियों द्वारा किए गए स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना बृहस्पतिवार देर शाम की बताई जा रही है। जब बारात दुल्हन को लेकर गांव लौट रही थी। वायरल वीडियो में दूल्हे की गाड़ी की छत गायब दिख रही है। इसके पीछे चल रही अन्य गाड़ियों में भी कई युवक खिड़कियों और छत