पूरनपुर: हजारा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, दो बार गर्भपात कराने का आरोप
हजारा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका शोषण किया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई, जिसके बाद आरोपी ने दो बार गर्भपात भी कराया। जब युवती ने शादी करने की बात कही तो आरोपी मुकर गया और उसे धमकाने लगा। पुलिस से शिकायत