पीलीभीत: गांव चुड़ैला बंजरिया निवासी अधेड़ ने घरेलू कलह के चलते पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
जनपद पीलीभीत थाना गजरौला क्षेत्र के गांव चुड़ैला बंजरिया निवासी 45 वर्षीय सीताराम पुत्र मैकूलाल ने घरेलू कलह के चलते शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे गांव के बाहर एक खेत में पेड़ पर रस्सी से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।