मांट: अधिकमास में भांडीरवन और बंसीवट में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Mat, Mathura | Jun 7, 2026 मांट के निकट भांडीरवन को राधा कृष्ण की विवाह स्थली माना जाता है,तो बंसीवट को राधा कृष्ण की महारास स्थली माना जाता है, अधिक मास में श्रद्धलुओं की इन दोनों स्थलों पर भारी भीड़ पहुंच रही है,भांडीरवन के सेवायतों द्वारा बताया गया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा में दो गुने तक श्रद्धालु दर्शनों को आ रहे हैं, यही स्थिति मांट के राधारानी मानसरोवर और बेलवन की है।