दमोह: सैलवाड़ा मे भू माफियों पर फर्जी रजिस्ट्री और जालसाजी कर नामांतरण का आरोप, विरोध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 23, 2026 दमोह के सैलवाड़ा हल्का नंबर 37 के ग्रामीण किसानों ने भूमाफियाओं पर फर्जी रजिस्ट्री और जालसाजी से नामांतरण कराने का आरोप लगाया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की। किसानों का कहना है कि वे वर्षों से भूमि पर खेती कर रहे हैं, जबकि सुप्रीम कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण किए गए।