सहारनपुर: थाना मंडी पुलिस ने शातिर अपराधी अरमान को चाकू के साथ मंडी क्षेत्र से दबोचा, की कार्रवाई
थाना मंडी पुलिस ने गस्त के दौरान शातिर अभियुक्त अरमान पुत्र इकराम को बड़ी मस्जिद के पास, थाना कोतवाली नगर को मंडी समिति परिसर के खंडहर के पास कूड़े के ढेर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। थाना मंडी पर आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को कोर्ट में शनिवार दोपहर 3:00 बजे पेश किया गया है।