महमूदाबाद: बनियनपुरवा में भीषण आग से 4 घर जलकर राख, शादी के लिए रखे ₹1.60 लाख समेत लाखों का सामान खाक
बनियनपुरवा गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग में भोला यादव, रिंकू यादव, अमर सिंह यादव और रामहित यादव के चार घर व पशु बाड़े जलकर राख हो गए। घटना में गृहस्थी का सामान, वाहन, अनाज सहित शिवानी की शादी के लिए रखे करीब ₹1.60 लाख भी खाक हो गए। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत सामग्री वितरित की, जबकि पशुओं का उपचार कराया गया।