खानपुर थाना क्षेत्र के बहेरी गाँव में बीती देररात शराब के नशे में धुत एक डंफर चालक ने बिजली के पोल, मोटे एबीसी केबल इत्यादि सहित गुमटी को तोड़ते हुए एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद वहाँ कोहराम मच गया। इस दौरान नशे में धुत चालक अवसर देख घटनास्थल से फरार हो गया।