मैनपुरी: नगर के स्टेडियम में ओपन आमंत्रण स्टेट महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारंभ
रविवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में ओपन आमंत्रण स्टेट महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री व भोंगाव से भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने किया। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 8 टीमों ने प्रतिभाग किया। यह प्रतियोगिता 10 मार्च से शुरू हुई है जो लगातार 17 मार्च तक जारी रहेगी।