मैनपुरी: 12 मार्च को मैनपुरी में होने वाले श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव को लेकर समिति के पदाधिकारियों की ओर से की गई प्रेस वार्ता
रविवार को श्री श्याम भक्त सेवा समिति के पदाधिकारी की ओर से प्रेस वार्ता की गई। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के रामलीला मैदान में विशाल और भव्य श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का चौथा संस्करण आयोजित होने वाला है। जिसमें प्रदेश भर के कई श्याम भजन गायक यहां अपने भजनों का जलवा बिखेरने का काम करेंगे।