मैनपुरी: दीवानी रोड पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर फूंका पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला
शनिवार को दीवानी रोड पर विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक गौरव प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल सरकार का पुतला फूंका है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन राज्य सरकार के संरक्षित अपराधियों के द्वारा संदेशखाली में महिलाओं पर हुए अत्याचार को लेकर है। कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया है।