मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में बाइक सवार मजदूर की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
ग्राम आड़ निवासी बाइक सवार बबलू कश्यप पुत्र रमेश चंद्र कश्यप की शनिवार की शाम को ग्राम तेजपुरा के पास ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।