बिल्सी: बिजली कटौती से परेशान बिल्सी क्षेत्र के किसानों ने बिल्सी MLA हरीश शाक्य से की शिकायत, विधायक ने दिए सख्त निर्देश
Bilsi, Budaun | Apr 24, 2026 बदायूं जिले के बिल्सी नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान लोगों ने आज शुक्रवार को बिल्सी नगर के गल्ला मंडी गेस्ट हाउस पहुंच कर बिल्सी भाजपा विधायक हरीश शाक्य से शिकायत की। इस दौरान दीननगर शेखपुर निवासी केदारनाथ ने कहा इन दिनों बिजली कटौती जमकर की जा रही है। जिसके कारण सिंचाई के अभाव में मक्का की फसल सूख रही है। जिससे किसान बेहद परेशान है।