विदिशा नगर: विदिशा में खुलेगी कैंसर यूनिट, मरीजों को नहीं होगी मुंबई जाने की जरूरत: शिवराज
रविवार शाम 7 बजे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य लोगों के साथ बैठक कर विदिशा मेडिकल कॉलेज में टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल की एक यूनिट प्रारंभ करने की घोषणा की। 5 से 6 जून को इसकी शुरुआत होगी अलग-अलग फेज में इसे प्रारंभ किया जाएगा। आसपास के चार जिलों में लोगों को लाभ मिलेगा।