खिरकिया में मंगलवार को 5 बजे कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखंड- खिरकिया के समीप जैविक प्राकृतिक हाट बाजार प्रारम्भ किया गया है। यह हाट बाजार प्रति मंगलवार को खुलेगा। यहाँ जैविक फल, सब्जी, अनाज, मसाले, जड़ी बूटी, शुद्ध घी, खाद्य तेल इत्यादि बाजिव कीमत पर उपलब्ध है। क्रय की गई सामग्री का क्यूआर कोड पर भी भुगतान किया जा सकता है।