बाली: बाली के मुंडारा में तारों के चपटे में आए दो ऊंटों की करंट लगने से हुई मौत, मामला दर्ज, जांच शुरू
Bali, Pali | Jun 15, 2025 बाली के मुंडारा मे रविवार दोपहर 3 बजे एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई।जहां कृषि बेरे पर चराई के दौरान बिजली के झूलते तारों की चपेट मे आने से दो ऊंटों की मौत हो गई।घटना के समय करण देवासी और उनके परिवार के 20 ऊंट खेत में चर रहे थे।झूलते बिजली के तारों के संपर्क मे आने से दो ऊंटों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सादड़ी पुलिस की टीम मौके पहुंची।