बाली: नाना में जयपुर साबरमती ट्रेन को फिर शुरू करने की मांग, रेलवे अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, पेयजल की व्यवस्था हो
Bali, Pali | Jun 14, 2025 बाली क्षेत्र के नाना रेलवे स्टेशन पर शनिवार शाम 5 बजे वरिष्ठ नागरिकों ने स्टेशन अधीक्षक से मुलाकात की। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति नाना बाली के अध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटी ने अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जयपुर से साबरमती तक चलने वाली लोकल ट्रेन को पुनः शुरू करने की मांग की गई। साथ ही नाना स्टेशन पर यात्रियों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था करने का अनुरोध ।