मुज़फ्फरनगर: अतिपिछड़ा-महादलित हक की हुंकार, डीएम ऑफिस पर गरजी सामाजिक न्याय पार्टी, पंचायत से संसद तक हिस्सेदारी की मांग
सामाजिक न्याय पार्टी जनादेश के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप ने अतिपिछड़ा और महादलित समाज की अनदेखी का आरोप लगाते हुए अलग आरक्षण, मुफ्त शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर एससी-एसटी एक्ट की तर्ज पर अलग कानून बनाने की मांग की।