जबलपुर: नई बस्ती कांच घर इलाके में दहशत फैलाने वाले बदमाशों का निकला जलूस, घुमापुर पुलिस ने निकाली हेकड़ी
नई बस्ती कांच घर इलाके में बीते 13 तारीख को तीन बदमाशों द्वारा काफी उत्पात मचाया गया था, इस दौरान मनीष सतनामी नामक एक युवक को बदमाशों ने रोका और उसका मोबाइल छीन कर तोड़ दिया, इसके अलावा बदमाशों ने पीड़ित युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगे, जब युवक ने पैसे देने से मना किया तो आरोपियों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी, इस दौरान युवक को गंभीर चोटें आ