मथुरा: विवाहिता को जहर देकर मारने वाले ससुरालियों पर पुलिस मेहरबान, मरने से पहले दिए थे बयान
वृंदावन के रहने वाले कैलाश शर्मा अपनी मृत बहन जयंती के इंसाफ के लिए दर दर की ठोकर खा रहे हैं आरोप है कि मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज मृतका के आखिरी बयानों और पुख्ता सबूतों के बावजूद थाना छाता पुलिस आरोपियों को हाथ तक नहीं लगा रही है।और पुलिस की इसी ढिलाई के चलते बहन को जहर देकर मारने वाले राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं