भोरे: नोएडा में मजदूरों पर लाठीचार्ज के विरोध में भोरे में प्रतिरोध मार्च, माले नेता सुभाष पटेल ने किया संबोधित
नोएडा में अपने अधिकारों के लिए आंदोलन कर रहे मजदूरों पर हुए पुलिसिया दमन और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को भोरे बाजार में विरोध प्रदर्शन किया गया. ऐक्टू और भाकपा माले के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने 'प्रतिरोध मार्च' निकालकर सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.