मांट: यमुना एक्सप्रेस वे पर नोहझील थाना क्षेत्र में टमाटरों से भरी पिकअप पलटी, दो घायल
Mat, Mathura | Jul 5, 2026 यमुना एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत नोएडा से आगरा की तरफ जा रही टमाटरों से भरी एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के मुताबिक, पिकअप चालक को अचानक नींद की झपकी आ जाने के कारण गाड़ी साइड की रेलिंग से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो लोग घायल हो गए।