एकल अभियान संभाग राजस्थान, भाग हल्दीघाटी के अंतर्गत अंचल सिरोही के सांच स्वरूपगंज, पिंडवाड़ा, देलदर एवं मानपुर का पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग अंचल कार्यालय, स्वरूपगंज में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में आचार्य भैया-बहनों ने शैक्षणिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक दायित्वों से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।