गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने लूट के आरोपी को बरगदी पुल के पास से किया गिरफ्तार, तीन बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया
30 नवंबर को गुलरिहा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को रास्ते में रोक कर 18000 रुपए और मोबाइल लूटने वाले आरोपी सत्यानंद कुशवाहा और उसके तीन बाल अपचारी साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने लूट के ₹2000 और एक मोबाइल बरामद की है। पुलिस उप निरीक्षक सुशील कुमार की टीम द्वारा मामले का खुलासा किया गया।