गोरखपुर: गोरखपुर एम्स में सीनियर और जूनियर के बीच मारपीट, कार को किया गया क्षतिग्रस्त
गोरखपुर एम्स में शनिवार की देर रात लगभग 12:50 बजे जमकर मारपीट हुई। घटना गेट नंबर तीन के पास की है। आधे घंटे तक मारपीट चलती रही। इस दौरान एक पक्ष की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। फैकल्टी मेंबर भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मारपीट का कारण अनहत 2024 को लेकर उपजा विवाद है।