नगर बिजावर स्थित श्री जानकी निवास मंदिर में बुधवार की रात करीब 8 बजे पूर्व विधायक श्रीमती रेखा यादव और अरविंद यादव के पुत्र सिद्धार्थ यादव के आशीर्वाद समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में शामिल होकर अतिथियों ने नवदंपत्ति को शुभकामनाएं दीं। जटाधारी भगवान से नवविवाहित दंपत्ति के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।