निरसा/चिरकुंडा: पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर गोपाल कृष्ण मंदिर शासन बेडिया से निकल गई भव्य कलश यात्रा
पांच दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 19 जनवरी से 23 जनवरी तक गोपाल कृष्ण मंदिर में आयोजन होना है, जिसको लेकर के गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई, खुदीया नदी पहुंचकर कलश में पानी भरकर युवतियां और महिलाएं नगर भ्रमण कर वापस मंदिर प्रांगण पहुंची, आसपास के लोगों से आग्रह किया गया की श्रीमद् भागवत कथा का ज्यादा से ज्यादा लोग स्मरण करें और अपने जीवन को सफल बनाएं।