निरसा/चिरकुंडा: चिरकुंडा थाना क्षेत्र के ठेठेरा बस्ती पर जुएँ का खेल जारी; क्राइम को दे रहे निमंत्रण
सुबह होते ही चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा पार्क बनाने के लिए खुदाई किये गए तालाब किनारे जुआरियों का अड्डा जमने लगता है। सूचना पर चिरकुंडा पुलिस गयी लेकिन उनके हाथ खाली रहे। बताया जा रहा है जुआ होने से अपराध को निमंत्रण दिया जा रहा है। हालांकि धनबाद में नए पुलिस अधीक्षक के आने के बाद अपराध पर कंट्रोल किया गया है लेकिन जुआरियों का कारनामा जारी है।