मार्क्सवादी समन्वय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक निरसा मासस कार्यालय के प्रांगण में आहूत हुई। बैठक में 2024 लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्य विषयों पर चर्चा की गई। मौके पर मासस के पूर्व विधायक अरुण चटर्जी के साथ टुनटुन मुखर्जी, कार्तिक दत्ता, आगम राम, बापीन घोष और अन्य वरिष्ठ महानुभवि कार्यकर्ता मौजूद रहे।