निरसा/चिरकुंडा: जोगरत पंचायत में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण व घर-घर अक्षत वितरण का कार्यक्रम किया गया
जोगरत पंचायत क्षेत्र स्थित टाली पट्टी शिव मंदिर परिसर से मंगलवार सुबह पूर्व मुखिया रिंटू पाठक, सांसद प्रतिनिधि धीरज सिंह व भाजपा के जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में अक्षत व निमंत्रण पत्र देने का कार्यक्रम शुरू किया गया। जानकारी देते हुए जयप्रकाश सिंह ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान होंगे। इसी को लेकर के जोगरत पंचायत में सभी को निमंत्रण दिया जा रहा है।