दिनांक 12/7/2026 को समय दोपहर में 3:30 बजे, थाना मधुबन बापूधाम अंतर्गत एक ऑटो चालक द्वारा एक ऑटो सवारी को बिठाया गया । दोनों ही नशे की हालत में थे । पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में आपस में वाद-विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों ही पिंक बूथ पर पहुँचे और शराब के नशे की हालत में ऑटो सवारी ने तेज़ी से पिंक बूथ के गेट पर हाथ मारा, जिससे उसके हाथ में काँच गड़ गया । उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सभी तथ्यों की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है, आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी । मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है ।
बाइट- श्रीमती उपासना पाण्डेय, सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर (कार्यवाहक)
@Uppolice
Ghaziabad, Uttar Pradesh | Jul 14, 2026