खुसरूपुर: दनियालपुर गांव में भाभी से प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने भाई की चाकू मारकर हत्या की
अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग से नाखुश भाई ने दनियालपुर गांव में अपने ही भाई को चाकू मार कर हत्या कर दिया है। चाकू मारने वाला भाई फरार हो गया है। सूचना पर पहुंची खुसरूपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया है। मृतक की भाभी का कहना है कि प्रेम प्रसंग पिछले 5 वर्षों से है। मेरा छोटा बेटा देवर से ही है। परिवार के लोग इस बात को जानते हैं।